शनिवार, 15 अगस्त 2015

आज खुला आसमान टीवी स्क्रीन बन गया है



आज बहुत दिन बाद खुले आसमान के नीचे सोया हूँ। बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे सोना वैसा नहीं होता जैसा गर्मियों की सुहानी शाम में। आसमान स्याह होता है , और अँधेरे में घुल के अजीब सा रंग. बनता है। नमी जिस्म के चारो तरफ एक परत बनाये रखती है। बारिश के दिनों में सिर्फ बारिश होते ही अच्छी लगती है। ऐसा नमी भरा स्याह मौसम बोरिंग होता है।
घर के अंदर आजु बाजू मोबाइल , टैब , लैपटॉप , सामने बड़ा सा टीवी स्क्रीन। नरम बिस्तर , आराम का सारा साजो सामान। बाहर गाडी , चमचमाती सड़के। शानदार इमारतें। लेकिन आज नमी भरा स्याह बोरिंग मौसम मुझे छत पे ले आया।
आज खुला आसमान टीवी स्क्रीन बन गया है , बीते लम्हों की रोमांचक फिल्म चल रही है।
मैं देख रहा हूँ एक छोटा सा लड़का हरे भरे खेतों के बीच से भागता चला आ रहा है। उसके हाथ में गेंहू से भरा एक कटोरा है , साइकिल पे एक चौकोर डब्बा रखे आदमी खड़ा है। वो लड़का उसे गेहूं देता है और वो आदमी उसे आइसक्रीम , अरे नहीं आइसक्रीम नहीं "मलाई बरफ " मलाई - क्रीम, आइस - बर्फ। संतरे रंग वाली मलाई बर्फ। मैं देख रहा हूँ आम की डाली पर बैठा वो लड़का आइसक्रीम खा रहा है , उसके होठ रंग गए हैं।
मैं देख रहा हूँ , अभी अभी वो लड़का पीतल का ग्लास लिए भागते हुए आँगन से निकला है। उसके पीछे और भी बच्चे ग्लास लिए भाग रहे हैं। भैंस का दूध निकालते बाबा के सामने सबसे पहले गिलास बढ़ाये हड़बड़ी में है , कि कोई और ना आ जाए। थन से सीधे ग्लास में गिरता दूध। एक , दो -तीन, ये भरा -ये भरा, और झाग से भरा ग्लास झपट के मूह में लगता लड़का। दूध से बनी मूछें देख के हँसते बच्चे।
मैं देख रहा हूँ सांय सांय करती गरम हवा चल रही है। सूरज तप रहा है , वो लड़का आम के बाग़ में एक पेड़ के नीचे बैठा आम गिन रहा है। एक आम और, बस एक । ऊपर देख रहा है , और दूसरे पेड़ के नीचे गिरने की टप की आवाज़ से पलटता है। ज़रा सी हवा और पक्का आम ज़मीन पर। मेरे मुँह में उस आम का स्वाद घुल रहा है। अपने आप पक्के और गिरे आम कहाँ मिलते हैं आज।
मक्की के खेत में लड़का भागा जा रहा है , खेत के बीच मचान के नीचे दोस्तों की टोली जमा है , वो आम ले आया है , कोई कच्चे आम काट के मसाला मिला रहा है। कुछ ही देर में सब साफ़ और बिखरे पुआल पे सारे सो रहे हैं। उनकी बंद आँखें , उनकी चलती साँसे , ऐसी नींद, आह उस नींद का एहसास मेरी आँखें बोझिल कर रहा है।
शाम होने को है , कटे हुए गेहूं के खेतो में गेहूं की बालियां बिनता लड़का अब ज़िद्द कर रहा है बाबा से , अनाज का गठ्ठर सर पे रखने के लिए। मानता कहाँ है। देखो सर पे गठ्ठर उठाये चला आ रहा है , गर्दन लचक रही है। धड़ाम से बोझ पटकता है खलिहान में। ओह , कितना हल्का महसूस हो रहा है मुझे।
गाय के बछड़े के सर से सर लगाये बता रहा है उसे, आज क्या क्या किया। ये भी बता रहा है कि उसके लिए नरम नरम घास लाया है। चारा काटने वाली मशीन चलने की आवाज़ आते ही भागता है। उसे लटक लटक के चारा काटने में बड़ा मजा आता है।
हैंडपंप के ठंढे ठंढे पानी से नहा कर अभी अभी आया है। दादी के आँचल में सर पोछ रहा है। माँ डांट रही है। लेकिन परवाह किसे है। चूल्हा जल चूका है , एक छोटी से लड़की आग मांगने के लिए खड़ी है। मोहल्ले में जिसका चूल्हा पहले जलता है , उस से सब आग मांगने आते हैं। आज कहीं ऐसा होता है? आँगन में बैठ के खाना खाता लड़का जल्दी में है। उसने अपने हाथों में एक रोटी छुपा रखी है। इधर उधर देखता है और बाहर की तरफ भागता है। नीम के पेड़ के नीचे काला कुत्ता इंतज़ार में है। देखते ही उछलने लगता है।
तारों से भरे खुले आस्मां के नीचे बिस्तर लग चूका है। सुहानी हवा चल रही है। दादी की गोदी में सर रखे लेटा है , दो कहानियां ख़त्म हो चुकी हैं , लेकिन एक और सुनने की ज़िद्द है। तीसरी कहानी के पूरा होने से पहले वो सो चूका है। आस पास बड़े बड़े घर , खेत खलिहान , बाग़ बगीचे। रात का एक पहर बीत चूका है।
रात को खुले आसमान के नीचे वो लेटा है , मैं भी लेटा हूँ इधर , लेकिन कितना फर्क है।
( साल का एक महीना गावं के नाम होता था। अब उस ज़न्नत को गावं नहीं कुछ लोग प्रॉपर्टी कहते हैं , जो आज भी हमारी है। ठीक ही कहते हैं , प्रॉपर्टी ही तो है , क्यूंकि अब वो लड़का सालो से वहां नहीं गया। बड़ा हो गया है , कहानी लिखता है। )

बुधवार, 24 जून 2015

बस , जो उसने कहा है , करो। सब सही हो जाएगा।

कुछ मत करो।  प्रार्थना मत करो , पूजा मत करो। मंदिर , मस्जिद , गुरूद्वारे , गिरजा मत जाओ। बस उसने जो कहा है , करो।  सब सही हो जाएगा।  उसने कहा , नफरत मत करो , ईर्ष्या मत करो ,भेद भाव मत करो , जात -मजहब  मत देखो। तेरा -मेरा , लड़ाई झगड़ा मत करो।  

तुम कुछ मत करो , बस उसकी ये बातें मान लो।  सब सही हो जाएगा। 

सब मुसलमान हो जाएंगे , अच्छा हो  जाएगा। सब ईसाई हो जाएंगे बढ़िया  हो जाएगा। सब हिन्दू हो जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये तुम्हारी सोच उसके खिलाफ है।  तुम्हारे अलाह के , तुम्हारे भगवान के , तुम्हारे ईसा के।  

ऐसी सोच को अपने जहन से निकाल दो , सब सही हो जाएगा। 

उसे अपने बगीचे में हर रंग का फूल चाहिए। उसे अगर सिर्फ एक रंग चाहिए होता , तो वो एक बार आता , सारी दुनिया को मुसलमान बना के चला जाता। या सारे संसार को हिन्दू या ईसाई बना देता। लेकिन वो कभी मोहम्द बन के आता है।  कभी कृष्णा बन के , कभी ईसा बनके। 

उसके बगीचे के हर रंग से तुम प्यार करना सिख लो , सब सही हो जाएगा।  

उसके लिए क्या मुश्किल है , सबको एक कर देना ? लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। तो तुम सब कौन हो ये सब करने वाले ? किसी पर अपना मजहब , अपनी तहजीब थोपने वाले?  तुम कौन हो , उसके बगीचे के फूलों का रंग बदलने वाले ?

एक दूसरे को कुछ बनाने के लिए तुम सब  दूसरे को मिटा रहे हो।  

ये दखलंदाज़ी बंद कर दो , तो सब सही हो जाएगा। 

बुधवार, 7 अगस्त 2013

आह की उम्र श़बाब पर आई।

आह की उम्र श़बाब पर आई।  
तब ग़ज़ल किताब पर आई।  

आनंद राठौर 

सोमवार, 8 जुलाई 2013

तेरी हंसी का एक कतरा ..और पानी बरसात का .

आधा  टुकरा  चाँद  का  , आधा  तेरी  याद  का ..
जागती  आँखों  में  सपने ..किस्सा  सारी रात  का

हर  कहानी  का  सबब  ,हर  गीत  मेरी  किताब  का
तेरी  हंसी  का  एक  कतरा ..और  पानी  बरसात  का .

गुरुवार, 27 जून 2013

किसान क्या होता है


तपती दोपहर में दमकते सोने से गेहूं की ये बालियाँ ..
देखते ही एक अज्ञात आनंद का एहसास और उन्हें समेट लेने की आरज़ू 
और फिर ..चलती दरांती ..टपकता पसीना . धुल फांकता जिश्म .. 
दर्द से दुखता रोम - रोम ..पल पल बदलता मौसम , 
आसमान में बादल का टुकड़ा डर भर देता है 
तेज होती हवा .. हाथ तेज चलने को मजबूर कर देती है .
पसीना बहता है .. थकान से चूर , फिर भी हाथ चलते हैं ..

कीमत देकर रोटी खाने वालों .. जिस दिन 
अपने हाथ में दरांती उठा के फसल काटोगे ..
धुल फान्कोगे.. बादल – हवा देख के डरोगे.. 
धुप में जलोगे ..
उस दिन तुम जान पाओगे किसान क्या होता है ..रोटी की कीमत क्या है. 
उस दिन समझ पाओगे मेरी कविता का मतलब . 
उस दिन दे पाओगे किसान.. इस अन्न -दात्ता को सम्मान .

c@anand rathore

मंगलवार, 19 मार्च 2013

Dayalbagh Educational Institute - DEI


दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट - DIE - ये  लाल ईमारत. वर्षों से अपने बुलंद इरादों के साथ खड़ी है. ये आम यूनिवर्सिटी नहीं है. ये वो संसथान है जहाँ भविष्य के होनहारों की गढ़त होती है. महा मानव बनाने की अद्भुत कला यहाँ विकसित हो रही है. और एक दिन इसी इमारत से दुनिया महा मानव निकलते देखेगी.

 इस इमारत के  एक एक पत्थर में परम प्रकाशवान महा पुरषों की चेतनता भरी है. उनके ज्ञान का सार वहां मौजूद है. जो भी वहां जाता है , अगर वो जड़ नहीं है.. ज़रा सा भी चेतन है .उस परम शक्ति की रौशनी का एहसास कर सकता है. जो भी वहां पढता है ,वो वहां के ज्ञान से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता. जो भी यहाँ आया इस से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाया.

इस संस्थान की ऐसी महिमा यहाँ से जुड़े प्रज्ञावान लोगों के अथक प्रयाशों का नतीजा है. बिना प्रचार प्रसार के इस संस्थान ने नाम कमाया है. अपनी योग्यता की वजह से. इस संस्थान से निकले संस्कारी और ज्ञान वान विद्यार्थियों की वजह से इसका नाम हुआ है, जिन्होंने अपने अपने छेत्र में बुलंदियों को छुआ . वहां के लोगों के नेक काम की वजह से इसका नाम है. और इसकी सबसे बड़ी पहचान है - अनूठी , बहुमूल्य शिक्षा का मॉडल. जो दुनिया में कहीं नहीं है.

इस बाग़ से निकले फूलों की  खुशबू से दुनिया को इसकी खबर हुयी. आज के दौर में जहाँ अरबों रुपया खर्च कर के universities अपना प्रचार कर के.. अपना वजूद बनाने की कोशिश में दिन रात लगी हैं.. वहां DEI बिना इस शोर के आगे बढ़ा जा रहा है.

बहुत वहां से पढ़ कर जा चुके और बहुत वहां पढ़ रहे हैं. लेकिन जो भी वहां से जुडा उसके मन में DEI के लिए आपार श्रद्धा है. प्रेम है. बहुत से नए लोग यहाँ आ रहे हैं .. जो इसके बारे में जानते हैं और बहुत से ज्यादा नहीं जानते.  उन्हें जानने की कोशिश करनी चाहिए. ये आम कॉलेज कि तरह एक मामूली कैंपस लग सकता है.. उन्हें जो इसे बाहरी दुनिया से compare करते हैं.. लेकिन जिन्हें ज़रा भी इसकी आत्मा कि भनक है.. वो वहां अपनी ज़िन्दगी बदल सकते हैं.

मेरा ये सब लिखने का एक मकसद है ..और वो ये है कि मैं बताना चाहता हूँ ,  बड़े से बड़ा संकट ..बड़े से बड़ा तूफ़ान इस इमारत पे लगी एक चुने कि परत के हलके से रंग को भी फींका नहीं कर सकता. लेकिन इस संस्थान से जुड़े तमाम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है जो इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाएंगे . जो बिना सोचे समझे इसके नाम का इस्तेमाल अपनी गैर ज़रूरी , गैर वाजिब मकसद के लिए करेंगे.

इस महान संस्थान का नाम किसी भी मकसद के लिए इस्तेमाल करने से पहले आप सब सोचियेगा. सोचियेगा कि आप जो कर रहे हैं उस से आपको क्या हासिल होगा? इस संस्थान को क्या फ़ायदा होगा? अगर आपको लगे कि जो आप इसके नाम पर कर रहे हैं. सही है , तो ज़रूर कीजिये. लेकिन आपकी गैरत , आपका ईमान ज़रा भी डगमगाए तो किसी भी काम में इस नाम का इस्तेमाल हरगिज़ न करें.

सबसे गुज़ारिश है कि इसका नाम सोच समझ कर इस्तेमाल कीजिये...ये याद रहे  इसके नाम के साथ आपका भविष्य ..आपका अस्तित्व जुडा है. ये संस्थान किसी के नाम कि मोहताज़ नहीं है. इसके नाम से आपका काम होता है. इसके ऊपर दाग लगाने का मतलब है अपने ऊपर दाग लगाना. कल इसका नाम आप लेके बहार जायेंगे. दुनिया इसके नाम से आपको जानेगी .. आप जो करेंगे ..वो आपके साथ जाएगा.. सारे जीवन आपके साथ रहेगा...

जो भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं अगर उन्हें लगता है उन से गलती हुयी है, सुधार ले. और वो सारे जो इस गलती का हिस्सा अनजाने में या जान कर बन रहे हैं वो भी सुधार लें. समझदार को इशारा काफी होता है. हम कई बार अच्चा सोच कर गलत कर बैठते हैं . मुझे उम्मीद है.. मेरे दोस्त , साथी , इस संस्थान से जुड़े लोग.. students सब इस बात का ख्याल रखेंगे. इस महान संस्थान कि  गरिमा बनाये रखेंगे. DIE - मेरी शान ...मेरा नाम.. मेरी जान ..

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

Jagjit Singh sahab- happy birthday

आज जगजीत सिंह साहब का जन्मदिन है. आज तुम फिर बहुत याद आये. पेश है उनकी गयी हुयी पसंदीदा ग़ज़ल


DUNIYA SE DIL LAGA KE DUNIYA SE KYA MILEGA...YAADE-KHUDA KIYE JAA, TUJHKO KHUDA MILEGA..  

https://www.youtube.com/watch?v=ALU1Sao-PNY

मंगलवार, 1 जनवरी 2013

अच्छा है

सुबह  हो  चुकी  है  , चाय  बन  चुकी  है . चाय  की  चुस्कियों  के  बीच  हाथ  चल  रहे  हैं .. लिख  रहा  हूँ  ..सोच  रहा  हूँ … ये  धरती  चक्कर  लगाती  हुयी  क्यूँ  रात  दिन  बनाती है ?…कुछ  भी  तो  नहीं  बदला  मेरे  कमरे  में  .. वक़्त  की  इस  रफ़्तार  ने  मुझे  न  पीछे  धकेला न  आगे ..मैं  वहीँ  हूँ  पिछले  24 घंटो  से ..शायद  अब   मुझ  में  कुछ  जोड़ना  घटाना मुमकिन  नहीं  रहा . अच्छा है  , ज़िन्दगी  में  ठहराव  का  आना … ख़ामोशी  और  सिर्फ  तुम्हारा  होना ..अच्छा है .. रात  दिन  बनते रहे.ज़िन्दगी  चलती  रहे  ..उसे  रुक  कर  देखना  अच्छा  है .

शनिवार, 29 दिसंबर 2012

Tumhare so jaane se , humare jaag jaane se

Tumhare so jaane se , humare jaag jaane se
ye silsila thamne wala nahi hai. 
vahsi napak darinda humare DNA mein bas chuka hai
usko maare bina kuch badlne wala nahi hai.

main jab ye likh raha hoon , 
kahin koi bekhauf darinda kisi damini ko dard de raha hoga. 
humare beech hi mombati liye koi rapist naare laga raha hoga. 
isi facebook par koi kisi ladki ki profile buri niyat se dekh raha hoga. 
hum agar is niyat ko na maar paaye to kuch hone wala nahi hai.

jo maa baap apne beton ko insaan nahi bana sakte
jo apni betiyon ko devi se durga nahi bana sakte
wo bachche paida karne ka gunhaah na karne.

do pair ke janwar ka biological , physiological,
vikaas abhi poora nahi huya hai
Abhi poori tarah insaan banne ka safar lamba hai
Achcha hai to bura zarur hoga. insaan hai to haiwan zarur hoga
mere bhaiyon aur bahno , hume jagte rahna hoga..
iss haiwan ko marte rahna hoga...
haiwan dar ki bhasha samjhjt hai
isse dara ke rakhna hoga...

aur sike liye in darindo ko mrana hoga...
sare aam marna hoga.... humare buland iradon ki rasiyon pe latakna hoga.

damini tum pahli ladki nahi ho jiske saath ye huya hai
lekin meri prarthna hai
tum iss dharti ki aakhri ladki raho jisne ye dard saha hai.

tum jahan bhi ho dekhna tumhe insaaf zarur milega...
nahi mila to mujhe poora yakin hai qyamat nazdik hai.

c@anand rathore

शनिवार, 24 नवंबर 2012

mil jaata hai apna vajood ek din khud ko banate - mitate rahna


mil jaata hai apna vajood ek din 
khud ko banate - mitate rahna 

c@anand Rathore

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

बोलती तन्हाई


खामोश  तकिया  , उदास  रजाई  
गुमसुम  कमरा  , बोलती  तन्हाई 
नींद  का  टुकड़ा  फिर  से  टूटा  
तेरी  आहट मुझको  आई .

c@anand rathore

बकवास करना आदत हो गयी है

जैसा हम सब चाहते हैं कि सब हमारी भावनायों का सम्मान करें. तो हमे भी दूसरों कि भावनायों का सम्मान करना चाहिए. हमारे देश में दुश्मन के मातम में भी शोक व्यक्त करने कि परंपरा रही है. सब भेद भाव भुला के दुश्मन के दरवाज़े पहुँच जाते हैं लोग. इंसानियत भी यही है. लेकिन आज ये देख कर दुःख होता है , कुछ लोग मौत का उत्सव मना रहे हैं और अपने अहंकार में फुले जा रहे हैं. ये उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है. उनके साहस को नहीं. उन् में और ऐसे लोगों में कोई अंतर नहीं है जो उन्माद फैलाते हैं. 

हम अगर अपना साधू स्वाभाव छोड़ कर ऐसे काम करेंगे तो हम में और घटिया सोच के लोगों में कोई फर्क नहीं हो सकता. ऐसा ज़रूरी नहीं बहुत से नेता , अभिनेता , कौम , धर्म , मित्रों से हमारे विचार मिले. मतभेद होने का अर्थ नहीं आप किसी को गाली दें या उसकी मौत का जशन मनाये. सम्मान चाहिए तो सम्मान देना सीखो. 

भीड़ से डर के हमने दुकाने बंद की , हमने दरवाज़े बंद किये , फिर इलज़ाम भीड़ पर क्यूँ? वहज आपका डर है. आप अपना काम करते और अगर कुछ गलत होता तो आप बोलने के हक़दार होते . सवाल ये है , कि क्या आप अपने घर से निकले ? नहीं . क्यूंकि पहल आप नहीं करना चाहते . चाहते हैं कोई और आये. आप सिर्फ कमरे में बैठ के बड़ी बड़ी बातें करना जानते हैं . फेसबुक अपडेट करना जानते हैं. 

बकवास करना आदत हो गयी है. बेकार कि चर्चा करना आदत हो गयी है. मीडिया के पास कुछ ढंग का है नहीं , उसे कुछ न कुछ चाहिए बकवास करते रहने के लिए , और सबको सुनने के लिए.

रविवार, 21 अक्टूबर 2012

meri kalam ,meri gazal ,mere hunar ki vajah kya hai.?


gumsum hai in dino dil , vajah kya hai
tu nahi hai vajah fir vajah kya hai..?

dil mein koi lehar nahi fir kyun 
dhadkano mein  kasak ki vajah kya hai?

kahte ho kisamat mein nahi hai milna
tumse milte rahne ki fir vajah kya hai?

jeena marna , marna jeena agar yahi sach hai
iss aane jaane ki  fir vajah kya hai ?

khoye din..jaagti shab ka sabab kya hai
meri kalam ,meri gazal ,mere hunar ki vajah kya hai.?

c@anand rathore

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

टूटे -फूटे लोग मिले मुझे राहों में , चौराहों पे


टूटे  -फूटे  लोग  मिले  मुझे  राहों  में , चौराहों  पे .

बुत्त बन  के  खामोश  खड़े  कुछ  शहरों  के  चौराहों  पे

बनने की  चाहत  में  बिगड़े ..कुछ  बन  के  बर्बाद  हुए .

वक़्त  के  संग  बनते  - बिगड़ते …. बेदम   खड़े  दोराहों  पे .

तेरा  मेरा  इसका  उसका  , जकड़े  ख्वाइशों की  जंजीरों  में

लिबास  लपेटे  आज़ादी  का .. मुझे  गुलाम  मिले  चौराहों  पे ..

भागता  भगवान देखा  , शैतान  बना  इंसान  देखा

सच्चाई  को  सूली  पे  देखा  हर  गली  चौराहों पे .

c@anand rathore

रविवार, 14 अक्टूबर 2012

बुधवार, 10 अक्टूबर 2012

kisaan ki zamene rahi banjar , filon mein nahren banti rahi.

kisaan ki zamene rahi banjar , filon mein nahren banti rahi.
besahara takte rahe garib, basakhiyan kagzon mein bant-ti rahi.

yaad rahe zimedaar jab jab khamosh rahe atyaachar huya 
dhritrastra ki sabha mein dropadi ki aabru loot-ti rahi

syaahi ki ek boond laakhon dilon mein inqlaab laati hai 
yahi soch main likhta raha  , raat bhar kalam chalti rahi

desh ka khoon ab bhi na khaula to wo din door nahi
mujhe to door door tak tarqi - khushaali dikhti nahi. 

c@anand Rathore 

सोमवार, 8 अक्टूबर 2012

गुरुवार, 6 सितंबर 2012

ज़िन्दगी का पेड़

ज़िन्दगी का पेड़ 

मेरे घर के सामने एक पीपल का पेड़ है. 
लेकिन इसे देखता हूँ तो लगता है 
ये ज़िन्दगी का पेड़ है. 

ये हजारों रंग बदलता है
ये इन्सान से कम नहीं , जो हालात के साथ बादल जाता है
उस पर जब हरी हरी पत्तियां भर जाती हैं
उसका यौवन खिल उठता है

जब उसके पास गुलरों की भरमार होती है
वो हवा में अठखेलियाँ करता है.
उसके पास आने वालों का मेला लगा रहता है.
हजारों राही उसकी छावं में आराम करते हैं..
सैकड़ो पंछी ,रंग बिरंगे
उस पे झूलते हैं ..उस से कुछ लेने को तत्पर दिखते हैं
दिन रात उसका साथ निभाते हैं.
पीपल का पेड़ सबको अपना समझ इतराता सा दिखता है.

आज सर्दियों में इसकी पत्तियां पिली पड़ गयी हैं.
एक हवा के झोंके के साथ सैकड़ो पत्तियां गिर जाती हैं.
जितना वह संवरा हुआ था, उतना ही उजड़ता जा रहा है
आज ठूंठ सा खड़ा है.. सुनी सुनी आँखों से घूर रहा है
मानो अतीत में हो , यादों के सिवा उसका कोई नहीं
आज उस पर एक भी पंछी नहीं है.
एक भी राही उसकी तरफ नहीं देखता
सब उसका साथ छोड़ चुके हैं

कोई नज़र भी आता है तो काम से ..
इस पेड़ को देख कर ज़िन्दगी का माने कितने करीब से समझ पाया
सभी इन्सान एक पीपल का पेड़ होते हैं
उसकी हरियाली में सब उसके पास होते हैं
उजड़ जाएँ जहान , गम झा जाए , तो सभी छोड़ जाते हैं.

C@Anand Rathore from school diary